कंपनी के बारे में
द्रामिन्स्की कंपनी, जिसकी रचना 1987 में हुई थी, का मुख्यालय पूर्वी योरप में पोलैन्ड के उत्तरी भाग में स्थित है। खेती, पशुओं की चिकित्सा और पशुपालन में उपयोग किये जाने वाले इलैक्ट्रॉनिक साधनों का निर्माण और बिक्री हमारा मुख्य कार्य है। विश्वभर में अनेक वैज्ञानिक संस्थानों और महाविद्यालयों से हमारा सहयोग हमे निरंतर उन्नत प्रौद्योगिकी आधारित नये उत्पाद विकसित करने में मदद करता है। ये हमें हमारे ग्राहकों की खास आवश्यकताओं को पूरा करने में सक्षम बनाते हैं।
हर साल हम अपने विक्रय को विकसित करते हैं और हमारे ज्ञान को अपने विश्वभर के ग्राहकों के साथ साझा करते हैं। हम अपने द्वारा निर्मित समाधानों को विशेषज्ञों को हस्तांतरित करते हैं, जो हम से उच्च गुणवत्ता, टिकाउ उत्पादों और खर्च उठाया जा सके ऐसी कीमतों पर भरोसेमंद सेवाओं की अपेक्षा रखते हैं। हम निर्माता हैं यही हमारी ताकत है। इस लिए हम ग्राहक की व्यक्तिगत आवश्यकताओं और उनके ऑर्डर के अनुरूप खास तौर पर उत्पाद तैयार कर सकते हैं।
हमारा उद्देश्य है:
- संभव उतनी अच्छी ग्राहक सेवा प्रदान करना
- उच्च गुणवत्तावाले उत्पाद प्रदान करना
- साधन खरीदने वाले ग्राहक को प्रशिक्षण और सहायता उपलब्ध कराना
हमारे विश्वभर के ग्राहकों का संतोष ही हमारा सर्वश्रेष्ठ विज्ञापन है!








